Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WORLD

गाजा में दो इजराइली सैनिकों की हत्या, आईडीएफ का ताबड़तोड़ हमला, 45 की मौत

इजराइल के मेजर यानिव कुला (बाएं) और स्टाफ सार्जेंट इते यावेत्ज़। दोनों 19 अक्टूबर को दक्षिणी गाजा पट्टी में हुए एक हमले में मारे गए। फोटो - आईडीएफ

गाजा पट्टी, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । गाजा में रविवार को दो इजराइली सैनिकों की हत्या के बाद इजराइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने ताबड़तोड़ हमले किए। आईडीएफ के हमलों में कम से कम 45 लोग मारे गए। अमेरिका ने हमास और इजराइल के बीच लागू युद्धविराम को टूटने से बचाने के लिए हस्तक्षेप किया है। इजराइल ने कहा कि वह युद्धविराम की शर्तों को मानेगा पर उसे छेड़ा गया तो वह जवाब देगा।

द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह दक्षिणी गाजा पट्टी में इजराइली सैनिकों पर हुए घातक हमले के बाद इजराइल ने भी भीषण हमले किए। कहा जा रहा है कि 10 अक्टूबर को लागू हुए युद्धविराम के एक हफ्ते बाद इस युद्धविराम को टूटने से बचाने के लिए वाशिंगटन ने हस्तक्षेप किया। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह राफाह क्षेत्र में फिलिस्तीनी आतंकवादी गुटों ने सैनिकों पर हमला किया। इस हमले में इजराइल के दो सैन्य अधिकारी मेजर यानिव कुला (26) और स्टाफ सार्जेंट इते यावेत्ज मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए।

आईडीएफ ने इस हमले के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया और जवाब में आतंकवादी समूह के खिलाफ भीषण हमले शुरू कर दिए। रात को आईडीएफ ने घोषणा की कि, राजनीतिक स्तर के निर्देशों पर हमलों के बाद उसने संघर्ष विराम का पालन शुरू कर दिया है। हमले करने की नौबत हमास के संघर्ष विराम का उल्लंघन करने से आई। आईडीएफ ने जोर देकर कहा कि इजराइल संघर्ष विराम समझौते का पालन करता रहेगा और किसी भी उल्लंघन का कड़ा जवाब देगा।

आईडीएफ की यह घोषणा 20 ठिकानों पर हमला करने के बाद आई। हमास की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि इजराइल के हमलों में 45 लोग मारे गए। चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राफाह में सैनिकों पर हुए घातक हमले के बाद रक्षामंत्री इजराइल काट्ज़ और अन्य वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। इसके बाद हमास को कड़ा जवाब देने का फैसला किया गया। इजराइल के एक अधिकारी ने कहा कि अभी भी सक्रिय भूमिगत सुरंगों में हमास के आतंकवादी छुपे हुए हैं। वह युद्धविराम की आड़ में इजराइली सेना को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बीच, वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अधिकारी युद्धविराम को टूटने से रोकने के लिए काम कर रहे हैं। एक्सियोस समाचार आउटलेट ने घटनाक्रम से परिचित अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। इस आउटलेट के अनुसार, मध्य पूर्व के लिए अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के सलाहकार एवं दामाद जेरेड कुशनर ने रणनीतिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर से घटनाक्रम के बारे में बात की।सोमवार को विटकॉफ और कुशनर इजराइल की यात्रा करने वाले हैं। मंगलवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की यात्रा प्रस्तावित है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *