Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WORLD

अमेरिका के ब्राउन विवि में परीक्षा के दौरान गोलीबारी, दो की मौत, आठ घायल

ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। फोटो - सोशल मीडिया

वाशिंगटन, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अमेरिका के रोड आइलैंड के ब्राउन विश्व विद्यालय (यूनिवर्सिटी) में गोलीबारी में कम से कम दो लोग मारे गए और कई घायल हो गए। वारदात के समय विश्व विद्यालय में परीक्षा हो रही थी। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने के बाद संदिग्ध भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गोलीबारी शनिवार दोपहर ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई। शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रोविडेंस के मेयर ब्रेट स्माइली ने कहा कि स्थानीय समय के अनुसार शाम चार बजे के कुछ देर बाद उन्हें बारस एंड हॉली इंजीनियरिंग बिल्डिंग में गोलीबारी की सूचना मिली।

स्माइली ने कहा कि कम से कम दो लोग मारे गए और आठ अन्य को गंभीर हालत में रोड आइलैंड अस्पताल ले जाया गया। स्माइली ने कहा, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।प्रोविडेंस के उप पुलिस प्रमुख टिम ओहारा ने बताया कि मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने संदिग्ध का सिर्फ इतना हुलिया बताया गया है कि वह काले कपड़े पहने एक आदमी था।

विश्वविद्यालय की सुरक्षा सेवा विभाग ने शुरू में बताया था कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन बाद में उस बयान को वापस ले लिया गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा कि उन्हें गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई। ट्रंप ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *