Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

एमसीडी के दो अधिकारी दो लाख की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सीबीआई (लोगो)

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) शाहदरा जोन में तैनात सहायक अभियंता आशीष सिवाच और बेलदार महेश कुमार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

सीबीआई ने बुधवार को बताया कि 22 दिसंबर को शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि बेलदार ने जूनियर इंजीनियर और सहायक अभियंता की ओर से शिकायतकर्ता की इमारत के लिए क्लोजर रिपोर्ट तैयार करने के बदले दो लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद एजेंसी ने उसी दिन जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते पकड़ लिया।

———–

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *