Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

दिनेश गवाड़े हत्याकांड में महाराष्ट्र से दो और आरोपित गिरफ्तार

एनआईए

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने महाराष्ट्र के गडचिरौली में दिनेश पुसु गवाड़े की हत्या से जुड़े मामले में दो और फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन भाकपा (माओवादी) से जुड़े हैं।

एनएआई के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रघु उर्फ प्रताप उर्फ इरपा उर्फ मुद्देला उर्फ सैलू निवासी जिला निजामाबाद, तेलंगाना और शंकर महाका निवासी जिला गडचिरोली, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। नवंबर 2023 में डिनेश पुसु गवाड़े का अपहरण कर भाकपा (माओवादी) के सदस्यों ने गडचिरौली में उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। संगठन को संदेह था कि गवाड़े पुलिस मुखबिर हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। यह वारदात स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैलाने और नक्सली गतिविधियों तथा आवाजाही की जानकारी सुरक्षा बलों को देने से रोकने की साजिश के तहत की गई थी। एजेंसी ने यह जांच अक्टूबर 2024 में गडचिरौली पुलिस से अपने हाथ में ली थी। इससे पहले एनआईए इस मामले में डोबा वड्डे, रवि पल्लो, सत्तू महाका और कोमाटी महाका के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। एनआईए ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *