Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

उत्तरकाशी : कुमाल्टी में दो आवासीय भवन आग से जलकर राख

उत्तरकाशी : कुमाल्टी में दो आवासीय भवन आग से जलकर राख

उत्तरकाशी, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विकास खंड भटवाडी़ ग्राम लाटा -कुमाल्टी गांव में दो आवासीय भवनों अचानक आग लगने से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई । घटना मंगलवार दोपहर बाद की है जब अचानक दो घरों में लगी आग से पशुओं के लिए रखा सुखा घास से देखते देखते दो घर जल कर राख हो गये। घटना की सूचना जिला परिचालन केंद्र उत्तरकाशी में को दी गई।

जिला परिचालन केंद्र ने बताया कि अग्निकांड की सूचना पर फायर सर्विस, पुलिस, एसडीआरएफ समेत राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया लिया गया है। जबकि पूर्व ग प्रधान कुमाल्टी पृत सिंह नेगी और

बलवीर सिंह का भवन पूर्ण रूप से जलकर राख हो गया है।

अन्य किसी प्रकार की कोई जन व पशु हानि की सूचना नहीं है।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *