Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CRIME

फिरोजाबाद: मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

गिरफ्तार लुटेरा
गिरफ्तार लुटेरा

फिरोजाबाद, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना मक्खनपुर पुलिस व एसओजी टीम ने मंगलवार देर रात दो शातिर लुटेरों अल्ताफ व हसनेन को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) अनुज चौधरी ने बुधवार को बताया कि 12 अक्टूबर को थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत बिल्टीगढ़ चौराहा पर मोटरसाइकिल सवार मोबाइल छीनकर ले गये थे। जिसकी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया।

इसी के क्रम में थानाध्यक्ष मक्खनपुर चमन कुमार शर्मा मंगलवार देर रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। सूचना मिली कि लूट में वांछित अभियुक्तगण शिकोहाबाद मक्खनपुर मार्ग पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना पर थानाध्यक्ष ने पायनियर पुल के ऊपर सघन चेकिंग की। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध दिखे। रोकने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में दो संदिग्ध व्यक्तियों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये व एक संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल अभियुक्तों की पहचान मक्का कॉलोनी निवासी अल्ताफ, हसनेन के रुप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचा, मय जिंदा कारतूस एवं चार खोखा कारतूस, लूट का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

एएसपी ने बताया कि फरार अभियुक्त साहिल की पुलिस टीम तलाश कर रही है। वही घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

————–

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *