Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: अमरकंटक में संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकराया दो पहिया वाहन, एक की मौत

डिवाडर से टकराने के बाद माैके पर पडा युवक
सडक पर पडी बाइक

अनूपपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक में रविवार-सोमवार की रात तेज रफ्तार दो पहिया वाहन का संतुलन बिगड़ने से सीधे डिवाइडर से टकराई जिसमें सवार दो युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 सेवा ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जहां एक युवक को बिलासपुर उपचार के लिए ले जाया जा रहा था रास्ते में ही मृत्यु होने गई हैं। वहीं दूसरा घायल युवक को उपचार के लिए शहडोल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार अमरकंटक में रात में तेज रफ्तार दो पहिया वाहन चालक का संतुलन बिगड़ने से सीधे डिवाइडर से टकराई जिसमें सवार दो युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 सेवा ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत को बेहद गंभीर बताया। गंभीर रूप से घायल युवक 18 वर्षीय पुष्पेंद्र निवासी बाराती अमरकंटक को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया, लेकिन के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दूसरे युवक दीपू, निवासी बाराती अमरकंटक की हालत भी चिंताजनक बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे शहडोल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

डॉक्टर ने बताई घायलों की स्थिति

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक के डॉक्टर आर.पी. सारिवान ने बताया कि दोनों युवक बेहद गंभीर अवस्था में लाए गए थे। तुरंत प्राथमिक इलाज किया गया और स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर करना पड़ा। अमरकंटक थाना प्रभारी एल.बी. तिवारी ने बताया कि रात में दुर्घटना की जानकारी हैं किन्तुध सोमवार की शाम तक कोई सूचना नहीं मिली हैं। सूचना मिलने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच की जायेंगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *