Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

कार सवार दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Crime

शिमला, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन सेल ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार तड़के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना बालूगंज क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार तड़के हेड कांस्टेबल पुनीत शर्मा अपनी टीम के साथ सीएमपी चैक पोस्ट पर मौजूद थे। इसी दौरान वहां वाहन संख्या HP77-0773 पहुंचा।

वाहन की तलाशी गवाहों की मौजूदगी में ली गई तो उसमें से 8.040 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय चौहान (34) पुत्र कनहा सिंह चौहान निवासी गांव शिरोली, डाकघर जंगला, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला और वैभव चौहान (19) पुत्र कुलदीप सिंह चौहान निवासी गांव रंटाड़ी, डाकघर सीमा, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ बालूगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की कार को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सामने आ रहे नशे के मामलों ने पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *