उदयपुर के पिम्स अस्पताल में 18 साल के मरीज की सफल सर्जरी, जन्मजात दुर्लभ बीमारी से था पीड़ित
उदयपुर: पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) अस्पताल, उमरड़ा, उदयपुर के डॉक्टरों ने एक दुर्लभ जन्मजात बीमारी से जूझ रहे 18 साल के मरीज की बेहद जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की है।

अस्पताल के चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने बताया कि मरीज अमृतलाल दोसियार (18) को पेट में दर्द और सूजन की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।
जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उसके पेट की सामने वाली दीवार में करीब 5 सेंटीमीटर का जन्मजात डिफेक्ट (छेद) था। इस रास्ते से लिवर का एक हिस्सा बाहर आ गया था, जिसे लिवर हर्निया कहा जाता है।
ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने यह भी देखा कि मरीज का लिवर और प्लीहा (तिल्ली) आपस में जुड़े हुए थे। इसके अलावा मरीज को हाइपोस्पेडियास नाम की एक और जन्मजात बीमारी भी थी।
स्पेशलिस्ट टीम ने की जटिल सर्जरी
इस दुर्लभ और जटिल स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए मरीज का इलाज करने का फैसला किया।
यह ऑपरेशन सीनियर और लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. पी. पी. शर्मा की देखरेख में किया गया।
इस सर्जरी में डॉ. रुद्रांशी, डॉ. अंशु और एनेस्थीसिया विभाग के हेड डॉ. कमलेश ने भी अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही डॉ. नरेश, डॉ. अनिल, डॉ. अदिति और मेडिकल टीम के अन्य सदस्यों ने भी सफल ऑपरेशन में योगदान दिया।
डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की कड़ी मेहनत की बदौलत यह सर्जरी पूरी तरह सफल रही।
मुफ्त में हुआ पूरा इलाज
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मरीज का पूरा इलाज बिल्कुल मुफ्त किया गया।
इस सफल सर्जरी से साबित होता है कि पिम्स अस्पताल, उमरड़ा, उदयपुर में दुर्लभ और बेहद गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं मौजूद हैं।
उदयपुर के पिम्स अस्पताल में 18 साल के मरीज की सफल सर्जरी, जन्मजात दुर्लभ बीमारी से था पीड़ित



