Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HEADLINES

बीएमसी चुनाव के लिए साथ आए उद्धव और राज ठाकरे, साथ लड़ने का किया ऐलान

फोटो: मुंबई में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे

मुंबई, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुंबई में हमेशा साथ रहने का वादा करते हुए आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव एक साथ लड़ने की घोषणा की है। ठाकरे बंधुओं ने बुधवार को मुंबई स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संयुक्त रुप से इसका ऐलान किया।

संयुक्त प्रेस वार्ता में राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहा था। मैं आज घोषणा करता हूं कि शिवसेना और मनसे एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा महाराष्ट्र के हितों को सबसे ऊपर रखेंगे। यह भी वादा किया कि मुंबई का मेयर एक मराठी व्यक्ति होगा और वह या तो उनकी पार्टी या चचेरे भाई उद्धव की पार्टी से होगा। ठाकरे ने कहा कि आज सिर्फ साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की जा रही है। कौन कहां से लड़ेगा, आंकड़ों की घोषणा अभी नहीं कर रहे।

शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि मराठी लोग आमतौर पर दूसरों को परेशान नहीं करते हैं, लेकिन अगर कोई उनके रास्ते में आता है तो उसे बख्शा नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले विधानसभा चुनाव के समय कहा गया था कि बटेंगे तो कटेंगे, आज मैं कह रहा हूं कि मुंबईकर अगर फुटेंगे तो नुकसान उठाना पड़ेगा।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *