Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

यूडीएच प्रमुख शासन सचिव ने किया जेडीए के समाधान शिविर का निरीक्षण, दिए पट्टे

जेडीए

जयपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करने यूडीएच प्रमुख शासन सचिव जयपुर विकास प्राधिकरण

पहुंचे और वहां पर आए लोगों को पट्टे वितरित किए।

गुरुवार को नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव देबाशीष पृष्टि ने जेडीए में आयोजित किए जा रहे शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेडीसी आनन्दी के साथ शिविरों में प्राप्त होने वाले आवेदनों और उनके निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की एवं पट्टे वितरित किए। इस दौरान जेडीए सचिव निशांत जैन एवं अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन डॉ. प्रिया बलराम शर्मा उपस्थित थे। शिविर में जोन—2 में 15 पट्टे, 2 नाम हस्तांतरण, 1 उपविभाजन एवं पुर्नगठन, जोन—पीआरएन उत्तर में 3 पट्टे, 3 नाम हस्तांतरण, 4 उपविभाजन एवं पुर्नगठन, जोन—पीआरएन दक्षिण में 13 पट्टे, 6 नाम हस्तांतरण, 10 उपविभाजन एवं पुर्नगठन, 1 मानचित्र अनुमोदन, जोन—7 में 5 पट्टे, 2 नाम हस्तांतरण, जोन—8 में 12 पट्टे, 7 नाम हस्तांतरण, 4 उपविभाजन एवं पुर्नगठन और जोन—17 में 12 पट्टे, 2 नाम हस्तांतरण किए गए।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *