Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः महाकाल मंदिर में हृदय घात से श्रद्धालु का निधन

प्रतीकात्मक तस्वीर

उज्जैन, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को भस्मारती के बाद एक श्रद्धालु हरिओम का जल अर्पित कर बाहर आये तो उन्हें अचानक हृदय घात हो गया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

मंदिर समिति की ओर से जारी बयान के अनुसार, गुरुवार प्रातः दैनिक दर्शनार्थी भोगेश मिश्रा (आयु 70 वर्ष), निवासी सुदामा नगर की मंदिर प्रांगण में अचानक तबीयत खराब हो गई। ड्यूटी पर उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा तत्काल चिकित्सा दल को जानकारी देकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा उन्हें मंदिर एम्बुलेंस द्वारा अवंतिका हॉस्पिटल पहुँचाया गया। अस्पताल प्रशासन से प्राप्त सूचना के अनुसार चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *