उज्जैनः आठ जिला बदर बदमाशों को जिले की सीमा से बाहर छोड़ा

उज्जैन , 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने दिसंबर माह में 19 आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की है। इनमें से 8 आरोपियों को पुलिस ने विधिवत आदेशों की तामील कराते हुए जिले की सीमा से बाहर छोड़ा गया।
मंगलवार को 8 आरोपियों के विरुद्ध जिलाबदर के आदेश पारित किए गए थे। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश बुधवार को सभी जिलाबदर आरोपियों को थाना माधवनगर पर उपस्थित कराया गया। यहां उन्हें जिलाबदर आदेशों की जानकारी दी गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में शासकीय वाहन से उज्जैन जिले की सीमा के बाहर छोड़ा गया।
बदमाशों को दी चेतावनीपुलिस ने आरोपियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिलाबदर की अवधि के दौरान यदि वे उज्जैन जिले की सीमा में प्रवेश करते पाए गए तो उनके खिलाफ कानून के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि ऐसी कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी, ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
—————
(Udaipur Kiran) / ललित ज्वेल



