Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः केक एंड क्राफ्ट्स बेकरी पर खाद्य विभाग की कार्रवाई

केक एंड क्राफ्ट्स बेकरी पर खाद्य विभाग की कार्रवाई

उज्जैन, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्यप्रदेश के उज्जैन में सोमवार को फ्रीगंज क्षेत्र स्थित केक एंड क्राफ्ट्स बेकरी से खरीदे गए बेकरी आइटम में तेज बदबू आने की शिकायत के बाद खाद्य अधिकारियों ने बेकरी से खाद्य पदार्थ के सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए।

मालीपुरा निवासी देवेन्द्र परमार ने बच्चों के लिए केक एंड क्राफ्ट्स से बेकरी आइटम खरीदे थे। लेकिन घर पहुंचने पर पैक खोलते ही उसमें से तेज बदबू आने लगी। इस संबंध में देवेन्द्र परमार ने बेकरी संचालक को जानकारी दी, लेकिन दुकानदार ने यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया कि उनका सारा सामान इंदौर से आता है और वे इसमें कुछ नहीं कर सकते। इसके बाद मामला अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत तक पहुंचा। जिला सचिव नितिन बीजापारी ने पूरे घटनाक्रम से मुख्य जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा को अवगत कराया। सूचना मिलते ही शर्मा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपनी टीम के साथ संबंधित बेकरी का निरीक्षण किया।

दो रेस्टोरेंट पर भी हुई जांच

इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा ने निरीक्षण के दौरान केक एंड क्राफ्ट्स बेकरी में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके अलावा खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए जब्त किए और नियमानुसार पंचनामा तैयार किया। सुरक्षा विभाग की टीम ने फ्रीगंज क्षेत्र में स्थित साईं दाल बाफले रेस्टोरेंट और राजकुमार रेस्टोरेंट से भी खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *