Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच

युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच

उज्जैन, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में शंकरपुर निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। युवक को परिजनों ने मंगलनाथ मार्ग स्थित एक नशामुक्ति केंद्र में भती करवाया था। तबीयत खराब होने पर नशामुक्ति केन्द्र से युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। र्

पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि मक्सी रोड स्थित शंकरपुर निवासी हरीश पिता ग्यारसीलाल निर्मल 39 वर्ष बिल्डिंग मटेरियल सप्लाय का काम करता था। 6 दिन पहले परिजनों ने उसे नशे की लत से परेशान होकर मंगलनाथ रोड स्थित नवमानस नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात में नशामुक्ति केंद्र से हरीश के पिता को कॉल आया कि उसकी तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई है और उसे आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पिता रात में ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उपचार के दौरान हरीश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सामान्य मौत मानते हुए शव को रात में ही घर ले आए।

अंतिम संस्कार के दौरान दिखे चोट के निशान

शनिवार सुबह घर में हरीश के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी परिजनों उसकी पीठ और पैरों पर मारपीट के निशान दिखाई दिए। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पंवासा थाना पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों की मांग के बाद पुलिस ने शव का पीएम करवाया है। तीन दिन पहले हरीश के पिता ग्यारसीलाल निर्मल केंद्र पहुंचे थे और बेटे के लिए दैनिक उपयोग की सामग्री देकर लौट आए थे। उस समय हरीश ने खुद को ठीक बताते हुए जल्द स्वस्थ होने की बात कही थी।

परिजनों का आरोप

परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले तक हरीश पूरी तरह ठीक था और रात के दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी मौत हुई। पंवासा थाना प्रभारी गमर मंडलोई का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *