उज्जैनः पुलिस ने कुख्यात बदमाशों का निकाला जुलूस

उज्जैन, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में चिमनगंज मण्डी थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व मारपीट और डीजे में आग लगाने की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर बुधवार को उनका जुलूस निकाला। इसके बाद बदमाशों को न्यायालय में पेश किया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
चिमनगंज मण्डी थाना प्रभारी लक्ष्मण उईके ने बताया कि सोमवार को एक विवाद के बाद चंचल पिता बद्रीलाल, अर्जुन पिता महेश बरगुंडा, सुरज उर्फ जुड्डा सहित एक अन्य बदमाश ने आगर रोड़ नाके पर गणेश पिता जग्गनाथ पटेल और वर्ष पटेल के साथ मारपीट कर उनकी डीजे गाड़ी में आग लगा दी थी। उक्त घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस लगातार आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को आगर रोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में पुलिस घटना स्थल की तस्दीक के लिए आरोपियों को लेकर गई थी।
—————
(Udaipur Kiran) / ललित ज्वेल



