Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैनः शिवपुरी के 4 युवकों की भांग का सेवन करने से हालत बिगड़ी

शिवपुरी के 4 युवकों की भांग का सेवन करने से हालत बिगड़ी

उज्जैन, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के बाहर सोमवार को 4 युवक बेसुध अवस्था में पड़े हुए मिले। लोगों ने पुलिस की सहायता से सभी को उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंंचाया। जहां डॉक्टर ने बताया कि 4 युवकों ने भांग का सेवन किया था। जिसके कारण उनकी यह हालत हुई है। कुछ घंटें चले उपचार के बाद सभी युवकों की हालत में सुधार आया।

शिवपुरी से महाकाल दर्शन करने के लिए 6 दोस्त रविवार को उज्जैन आए थे। सोमवार सुबह सभी ने महाकाल मंदिर में दर्शन किए इसके बाद नरेन्द्र, देवेन्द्र, अरविंद और सत्यम मंदिर के पास स्थित भांग की दुकान पर पहुंचे और वहां ठंडाई के रूप में भांग का सेवन किया। इसके कुछ ही देर बाद चारों की हालत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गए। उन्हे लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर सभी को उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि चारों को ऑब्जर्वेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। कुछ घंटों के उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य हो गई थी। जिसके बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *