Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

क्रिसमस का करेंगे कड़ा विरोध : उज्ज्वल

तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित

हरिद्वार, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । श्री गंगा सभा के गंगा सेवक दल के सचिव तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा संचालित होटल भागीरथी में 24 दिसम्बर को होने वाले क्रिसमस कार्यक्रम का कड़ा विरोध किया जाएगा।

कहाकि जब हिन्दू पर्वों का केंद्र उत्तर प्रदेश बन चुका है, वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिन्दू धर्म के ध्वजवाहक बन चुके हैं, ऐसे में उनके ही विभाग उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित होटल भागीरथी जो गंगा जी के बिल्कुल तट तक बन गया है वहां पर क्रिसमस का आयोजन हिन्दू धर्मावलंबियों को सीधे चुनौती है। ऐसे आयोजन बर्दाशत नही किये जायेंगे। कहाकि यदि कार्यक्रम होता है तो उसे किसी भी कीमत पर आयोजित नहीं होने दिया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *