Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उमरियाः सराफा व्यपारी के यहां हुई साढ़े 5 लाख की चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

24 घण्टे में पुलिस से मशरुका सहित गिरफ्तार किया चोरों को

उमरिया 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के उमरिया में कोतवाली थाना अंतर्गत विनोबा मार्ग में 21 – 22 सितम्बर की दरम्यानी रात सराफा व्यापारी पीयूष सोनी के दुकान में चोरों ने शटर काट कर साढ़े 5 लाख रूपये क़ीमत की चांदी एवं जेवरात चोरी के मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोतवाली पुलिस लगातार प्रयास कर सी सी टी व्ही फुटेज के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे साढ़े 4 किलो चांदी बरामद की है।

इस मामले में एडिशनल एसपी सीताराम सत्या ने मंगलवार को बताया कि 21 और 22 सितंबर की दरमियानी रात में जामा मस्जिद की किराए की दुकान में सर्राफा व्यवसायी आकाश सोनी ने आकर बताया कि चोरी की घटना घटित हुई है क्योंकि गांधी चौक से कुछ ही दूरी पर दुकान होने के कारण संवेदनशील मामला था इसलिए कोतवाली में अपराध क्रमांक 437/25 धारा 331(4), 305(a) बी एन एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, और टीम का गठन किया गया जिसमें शहर के विभिन्न मार्गो की सीसीटीवी का निरीक्षण किया गया और उसी के आधार पर अज्ञात चोरों की जानकारी मिली जिसमें पुष्पेंद्र महार पुत्र पुन्नू लाल महार निवासी ग्राम शिल्परी, शानू खान पुत्र मोहम्मद अख्तर उम्र 23 वर्ष निवासी सुभासगंज नौ नंबर कॉलोनी के पीछे, अमन महार पुत्र रामचंद्र महार उम्र 22 साल निवासी ग्राम सिलपरी, हर्षित महार पुत्र राजू महार उम्र 18 साल निवासी ग्राम सिलपरी और गिरीश कुमार महार पुत्र दिनेश चंद्र महार उम्र 22 साल निवासी ग्राम पठारी खुर्द को गिरफ्तार किया गया, एवं इनसे साढ़े चार किलो चांदी साढ़े चार लाख रुपये कीमत का जप्त किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेन्‍द्र त्रिपाठी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *