Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

बेकाबू छोटे मालवाहक वाहन का तांडव, दो लोगों की मौत

घातक गाड़ी में लगी आग को बुझाती दमकल कर्मी

जलपाईगुड़ी, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बेकाबू रफ्तार से आ रहे एक छोटे मालवाहक वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक राजगंज ब्लॉक के पानीकोरी ग्राम पंचायत के तृणमूल कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष उत्तम राय के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान सरकारपाड़ा इलाके के रहने वाले युवक मालिन राय के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वाहन में आग लगा दी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात बेलाकोबा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा छोटा मालवाहक वाहन पहले सरकारपाड़ा इलाके में एक युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना में युवक मालिन राय के मौके पर मौत हो गई। इसके बाद बागडोगरा ऑफिस मोड़ इलाके में बाइक से घर लौट रहे तृणमूल कांग्रेस नेता उत्तम राय को भी टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उत्तम राय को फुलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना से गुस्साए लोगों ने संबंधित वाहन को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही राजगंज थाना और बेलाकोबा फांड़ी की भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *