Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
SPORTS

अंडर-19 एशिया कप: अभिज्ञान कुंडू का दोहरा शतक, भारत ने मलेशिया के खिलाफ बनाए 408 रन

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू

दुबई, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय अंडर-19 टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने इतिहास रचते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ा और उनकी बदौलत भारतीय टीम ने एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट पर 408 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह मुकाबला दुबई के द सेवन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।

टॉस जीतकर मलेशिया अंडर-19 टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत हालांकि कुछ खास नहीं रही और टीम ने कप्तान आयुष म्हात्रे (7 गेंदों में 14 रन) और विहान मल्होत्रा (14 गेंदों में 7 रन) के विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी (26 गेंदों में 50 रन) और वेदांत त्रिवेदी (106 गेंदों में 90 रन) ने पारी को संभालते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सूर्यवंशी 11वें ओवर में आउट हुए, तब भारत का स्कोर 3 विकेट पर 87 रन था।

इसके बाद क्रीज पर उतरे अभिज्ञान कुंडू ने आते ही आक्रामक अंदाज अपनाया और चौकों-छक्कों की बरसात शुरू कर दी। कुंडू ने वेदांत त्रिवेदी के साथ 181 गेंदों में 209 रनों की विशाल साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने कनिष्क चौहान के साथ मात्र 36 गेंदों में 87 रन और जोड़कर भारत के स्कोर को 400 के पार पहुंचाया।

अभिज्ञान कुंडू ने अपनी नाबाद 209 रन की पारी में 17 चौके और 9 छक्के जड़े। उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में अर्धशतक, 80 गेंदों में शतक और महज 121 गेंदों में ऐतिहासिक दोहरा शतक पूरा किया।

कुंडू की यह पारी कई मायनों में ऐतिहासिक रही। वह यूथ वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए, जबकि कुल मिलाकर ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले यह कारनामा दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 के जोरिख वान शाल्कवाइक ने 2025 में जिम्बाब्वे अंडर-19 के खिलाफ 153 गेंदों में 212 रन बनाकर किया था।

इसके साथ ही कुंडू ने अंबाती रायुडू का भारतीय अंडर-19 वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड (177*) भी तोड़ दिया। उनकी इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत भारत ने मलेशिया के सामने 409 रनों का लक्ष्य रखा।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *