Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण : उपायुक्त

बैठक के दौरान उपायुक्त और अन्य।

धर्मशाला, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उपायुक्त कांगड़ा हेम राज बैरवा ने कहा कि अमृत सरोवर योजना के तहत ग्राम पंचायतों में तालाबों के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि तालाबों की सफाई कर उसके आसपास फुटपाथ, कैचमेंट एरिया में वृक्षारोपण, तालाब के आसपास घास लगाना और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएं ताकि ये स्थल ग्राम वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकें। बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला योजना कार्यालय तथा जिला पंचायत कार्यालय के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाएं ताकि विकास के लाभ आमजन तक समय पर पहुंच सकें।

उन्होंने मिशन धन्वंतरि के तहत जिला में स्वास्थ्य संबंधी पहल को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रत्येक खंड में तीन लोन दिवस आयोजित करने के निर्देश जारी किए, जिससे ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ सकें। उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर बनाई जा रही लाईब्रेरी के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे की युवाओं को अपने क्षेत्र में लाईब्रेरी की सुविधा उपलब्ध हो सके।

उपायुक्त ने कहा कि जिला के प्रमुख स्थलों पर इंटीग्रेटेड काॅम्प्लेक्स विकसित किए जाएंगे। इसके लिए उपयुक्त स्थलों का चयन किया जा रहा है, जहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए दुकानें, शौचालय, सावेनियर शाॅप तथा आराम स्थल जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार देंगी बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *