Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

सुशासन गांव की ओर के तहत आयुष विभाग पहुंचा दूरदराज गाओं नलका

सुशासन गांव की ओर के तहत आयुष विभाग पहुंचा दूरदराज गाओं नलका ,सिखाया योग ,हुई स्कूलों में स्वास्थय जाँच

नाहन, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । देश सहित प्रदेश में सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत विभाग लोगो के बीच जाकर जहां उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं वहीं अनेक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला आयुष विभाग सिरमौर द्वारा दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर योग द्वारा स्वस्थ रहने बारे बताया जा रहा है वहीं उनके स्वास्थय की जाँच के साथ निशुल्क दवाएं भी दी जा रही हैं। आयुष विभाग ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत नलका गांव में जाकर स्कूली बच्चों सहित अन्य लोगो को योग से स्वस्थ रहने बारे जागरूक किया और साथ ही उनका स्वास्थय जाँच भी की गयी।

इसके साथ ही चिट्टा व् नशे के खिलाफ शिमला से नाहन दौड़ कर पहुंचे पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह का अभिनंदन किया गया और विभाग ने उन्हें इस साहसिक कार्य के लिए सम्मानित भी किया।वीरेंद्र सिंह आयुष विभाग में फार्मासिस्ट के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं

जिला आयुष अधिकारी डॉ इंदु शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग सुशासन सप्ताह के तहत अनेक आयुष स्वास्थय जानकग शिविर लगा रहा है और ग्रामीण स्तर पर आमजन को योग सहित स्वस्थ जीवन शैली बारे भी बताया जा रहा है। डॉ इंदु शर्मा ने बताया कि वीरेंद्र सिंह ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में जो प्रयास किया है वः गौरवपूर्ण है और आज उन्हें सम्मानित किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *