केन्द्रीय संस्कृति मंत्री और कपड़ा मंत्री ने भजन लाल शर्मा को जन्मदिन की दी बधाई


नई दिल्ली, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर उनको बधाई दी।
शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिवस की हृदय से बधाई! आपके नेतृत्व में राजस्थान विकास की उसी दिशा में तेज गति से चल रहा है। प्रभु श्रीराम आपको सदैव स्वस्थ और ऊर्जावान रखें। मंगलकामना!
गिरिराज सिंह ने कहा कि भजन लाल शर्मा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके कुशल नेतृत्व में राजस्थान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन के अनुरूप विकास के पथ पर तेज़ी से अग्रसर है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।
—————
(Udaipur Kiran) / श्रद्धा द्विवेदी



