Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उप्र पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने किया उज्जैन भ्रमण

सिंहस्थ 2028 मेले एवं शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए

उज्जैन, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार को मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की उच्च स्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड से आए वरिष्ठ अधिकारियों के दल ने प्रयागराज महाकुंभ के दौरान विद्युत आपूर्ति के लिए वहां की पूर्व की तैयारी, एग्जीक्यूशन तथा मेले के दौरान अपने अनुभव एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के उच्च अधिकारियों के साथ अनुभव साझा किए।

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा सिंहस्थ 2028 मेले एवं शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए आवश्यक तैयारी का प्रस्ताव, प्लानिंग तथा अन्य आवश्यक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रस्तुतिकरण कार्यपालन यंत्री जयेंद्र ठाकुर द्वारा दल के समक्ष दिया। सिंहस्थ 2016 में सेवा देने वाले वर्तमान में विभाग में कार्यरत तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों को भी बैठक में बुलाया गया था। सिंहस्थ 2016 के दौरान तत्कालीन जिले के अधीक्षण यंत्री रहे एनसी गुप्ता, तात्कालीन महाकाल जोन प्रभारी एसएन वर्मा, दत्त अखाड़ा जोन प्रभारी वीके मालवीय, सिंहस्थ संभाग प्रभारी आशीष आचार्य, पूर्व शहर संभाग प्रभारी केके शर्मा एवं तत्कालीन सहायक यंत्री एसके जैन, पल्लवी तैलंग, एसके यादव ने सुझाव दिए।

मुख्य अभियंता कॉरपोरेट कार्यालय एसएल करवाडिय़ा, एससी वर्मा, सीए ठकार ने विभाग के अधिकारियों को प्रयागराज में किए गए नवाचारों तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को सिंहस्थ 2028 के दौरान समाहित करने एवं सिंहस्थ के कार्य उच्च गुणवत्ता तथा समयबद्ध करने के निर्देश दिए। आभार अधीक्षण यंत्री वीके मालवीय ने माना। बैठक के बाद अधिकारियों के दल ने शिप्रा नदी के घाटों, पेशवाई मार्ग, महाकाल मंदिर परिसर तथा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर वहां की विद्युत आपूर्ति की प्लानिंग को समझा तथा निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उत्तरप्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधीक्षण यंत्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार सिंह एवं अनूप सिन्हा, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड से मुख्य अभियंता एसएल करवाडिय़ा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एससी वर्मा उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *