Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

(अपडेट) मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में 13 जिंदा जले, 70 झुलसे

दुर्घटनास्थल पर आलाअधिकारी
दुर्घटनास्थल पर जली बस

एक्सप्रेसवे पर काेहरे के चलते टकराए दस वाहनटक्कर के बाद लगी आग ने मचाया काेहराम

मथुरा, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के घने काेहरे के चलते सात बसें और तीन काराें के आपस में टकराने के बाद आग लगने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा 70 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। पुलिस ने घायलाें काे मथुरा और वृंदावन के अस्पतालाें में भर्ती कराया है। इस भीषण सड़क हादसे परमुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने शाेक जताया और मृतकाें के परिजनाें काे दाे-दाे लाख रुपये और घायलाें काे पचास-पचास हजार कीआथिर्क मदद का ऐलान किया है। जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया बलदेव थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस से माइलस्टोन संख्या 127 पर मंगलवार की सुबह काेहरे के चलते एक राेडवेज और सहित सात बसें और चार छोटी गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। आपस में टकराने के वाहनाें में आग लग गई। इससे अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 70 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हाेंने बताया कि हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बसों में लगी आग को बुझाया।हादसे में झुलसे लाेगाें काे 20 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से जलने से शवाें की पहचान मुश्किल है। उनका डीएनए टेस्ट के माध्यम से पहचान की जाएगी। इस पूरी घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि बलदेव थाना क्षेत्र में अयोध्या से दिल्ली की ओर जा रही बस घने कोहरे के कारण टकरा गई। इसके बाद बसों में आग लग गई। इस आग की चपेट में अन्य वाहन भी आ गए। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया हादसे की वजह घना कोहरा लग रहा है। कम विजिबिलिटी की वजह से 7 बसों, 1 रोडवेज और 4 छोटी गाड़ियों की टक्कर हुई, जिससे आग लगी और बड़ा हादसा हो गया। उन्हाेंने बताया कि एक्सप्रेसवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवा दिया गया है और माैके पर बैरिकेडिंग कराकर यातायात बहाल करा दिया गया है।बसाें और काराें में आग लगने की सूचना पर मंडल और जिले के आलाधिकारीघटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी राधा वल्लभ ने बताया कि मृतकों के डीएनए टेस्ट से ही उनकी पहचान हो सकेगी। पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है। जिले के अधिकारियाें ने अस्पतालाें में पहुंच कर इलाजरत लाेगाें से बातचीत की। इसी बीच मथुरा जिला प्रशासन ने घायलों की प्राथमिक सूची जारी की है। इनमें बीके शर्मा 77 वर्ष, किशन सिंह 50 वर्ष, शालू 30 वर्ष, अजय कुमार 32 वर्ष, प्रियंका 27 वर्ष, देव राय 45 वर्ष, श्रीकांत कुमारी 30 वर्ष, आशीष श्रीवास्तव 28 वर्ष, उस्मान 50 वर्ष, अमन यादव 28 वर्ष, मुकन खान 26 वर्ष, सुमन यादव 25 वर्ष, पवन कुमार 30 वर्ष, मुबीन खान 25 वर्ष, घनश्याम 40 वर्ष शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान जनपद मथुरा में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश हैं। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

हेल्पलाइन नंबर जारीमथुरा जिला प्रशासन हादसे के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 0565-2403200 जारी किया गया है। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 9454417583 और एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के मोबाइल नंबर 9454401103 पर संपर्क किया जा सकता है।

आगरा में लगा लंबा जामयमुना एक्सप्रेसवे पर 3 किमी लंबा जाम यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद आगरा जिले के खंदौली टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन से चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा।

(Udaipur Kiran) / महेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *