Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

(अपडेट) सीबीआई ने पंजाब पुलिस के डीआईजी भुल्लर और एक निजी व्यक्ति को आठ लाख रुपये की रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार

सीबीआई ने पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और एक निजी व्यक्ति को 8 लाख रुपये की रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार
सीबीआई ने पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और एक निजी व्यक्ति को 8 लाख रुपये की रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार
सीबीआई ने पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और एक निजी व्यक्ति को 8 लाख रुपये की रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस हरचरण सिंह भुल्लर , जो रोपड़ रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक पद (डीआईजी) पर तैनात हैं और एक निजी व्यक्ति को आठ लाख रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। भुल्लर पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता से प्राथमिकी न दर्ज करने और उसके व्यापार पर कोई कार्रवाई न करने के लिए आठ लाख रुपये की रिश्वत और हर महीने अवैध भुगतान की मांग की।

सीबीआई ने शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते समय निजी व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा। इसी दौरान एक नियंत्रित फोन कॉल में उप पुलिस महानिरीक्षक ने भुगतान की पुष्टि की और मध्यस्थ तथा शिकायतकर्ता को अपने कार्यालय बुलाने का निर्देश दिया। इसके बाद सीबीआई की टीम ने उप पुलिस महानिरीक्षक और उसके सहयोगी को उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।

जांच और तलाशी में लगभग पांच करोड़ रुपये नकद, डेढ़ किलो आभूषण, पंजाब में अचल संपत्ति और अन्य दस्तावेज, दो लग्जरी कारों (मर्सडीज और ऑडी) की चाबीयां, 22 लग्जरी घाड़ियां, तिजोरी की चाबीयां, 40 लीटर आयातित शराब और एक डबल बैरल बंदूक, एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर, एक एयरगन और गोलियां बरामद हुईं।

मध्यस्थ से 21 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। तलाशी और जांच कार्य जारी है।

उल्लेखनीय है कि हरचरण सिंह भुल्लर वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 27 नवंबर, 2024 को एचएस भुल्लर को रोपड़ रेंज का आईजी बनाया गया था। रोपड़ रेंज में तैनाती के दौरान ही कई अवैध कार व्यापार के मामले सामने आए थे, जहां चेसिस नंबर बदलकर स्क्रैप गाड़ियां बेची जा रही थी।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *