Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

(अपडेट) डीआरआई ने 5.01 करोड़ रुपये के चीनी पटाखे किए जब्त, चार को किया गिरफ्तार

डीआरआई के जब्‍त पटाखे का जारी फोटो

-तीकोरिन बंदरगाह पर पांच करोड़ रुपये मूल्य के अवैध चीनी पटाखे जब्त किए

नई दिल्‍ली, 17 अक्‍टूबर (Udaipur Kiran News) । राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तूतीकोरिन बंदरगाह पर ‘ऑपरेशन फायर ट्रेल’ के तहत 5.01 करोड़ रुपये मूल्य के 83,520 चीनी पटाखों को जब्‍त किया है। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किए गए हैं।

वित्त मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में बताया कि दीपावली से पहले पटाखों के अवैध आयात को रोकने के लिए एक सक्रिय प्रयास के तहत राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने ‘ऑपरेशन फायर ट्रेल’ के तहत तूतीकोरिन बंदरगाह पर चालीस फुट के दो कंटेनर पकड़े। इन कंटेनरों में 83,520 चीनी पटाखे पाए गए , जिन्हें इंजीनियरिंग का सामान बताकर गलत तरीके से आयात किया गया था।

मंत्रालय के मुताबिक इस ऑपरेशन के दौरान डीआरआई अधिकारियों ने इस प्रतिबंधित सामान को सिलिकॉन सीलेंट गन के कवर कार्गो के साथ जब्त कर लिया। राजस्व खुफिया निदेशालय को इस ऑपरेशन में 5.01 करोड़ रुपये मूल्य के 83,520 चीनी पटाखे मिले हैं।

वित्‍त मंत्रालय के मुताबिक 14 से 18 अक्टूबर, 2025 तक चलाए गए समन्वित अभियान के दौरान डीआरआई अधिकारियों ने आयातक को तूतीकोरिन में गिरफ्तार कर लिया। इसके जांच के आधार पर चेन्नई और तूतीकोरिन से 3 अन्य व्यक्तियों (2 मुंबई-आधारित व्यक्तियों सहित) को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने इस मामले में उनकी समन्वित भूमिका के लिए चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वित्‍त मंत्रालय के मुताब‍िक आरआई तस्करी से निपटने, राष्ट्रीय अवसंरचना की सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने कहा कि वैध आयात और गलत घोषणा न केवल विदेशी व्यापार और सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन करती है, बल्कि पटाखों की अत्यधिक ज्वलनशील प्रकृति के कारण सार्वजनिक सुरक्षा और बंदरगाह अवसंरचना के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती है।

उल्‍लेखनीय है कि विदेश व्यापार नीति के आईटीसी (एचएस) वर्गीकरण के तहत पटाखों का आयात प्रतिबंधित है। इसके लिए विस्फोटक नियम, 2008 के तहत डीजीएफटी और पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) से लाइसेंस लेना जरूरी है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *