Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CRIME

(अपडेट) बोरे में बंद महिला की हत्या करने वाला पड़ोसी युवक गिरफ्तार

बोरे में बंद महिला की हत्या करने वाला पड़ोसी युवक गिरफ्तार

जयपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शास्त्री नगर थाना इलाके में बोरे में बंद महिला का शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या कर शव को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने वाले आरोपित पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पैसों के विवाद में महिला की हत्या करना स्वीकार किया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) बजरंग सिंह ने बताया मंगलवार सुबह सुभाष कॉलोनी, शास्त्रीनगर स्थित एक मकान के पोर्च में प्लास्टिक के बोरे से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे से महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान बबीता शर्मा (50) निवासी शास्त्री नगर के रूप में हुई। शव को कंबल में लपेटकर बोरे में पैक किया गया था और चेहरे व सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। इसके बाद जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने त्वरित जांच करते हुए आरोपित जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू उर्फ राहुल (36) निवासी सुभाष कॉलोनी शास्त्री नगर जयपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि मृतका बबीता शर्मा उसकी परिचित थी और दोनों के बीच लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपित ने 21 दिसंबर को धारदार हथियार से महिला के गले और सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद करीब 30 घंटे तक शव को ठिकाने लगाने की फिराक में रहा। सबूत मिटाने के लिए घर के फर्श को कई बार धोया और खून से सने कपड़े नाले में फेंक दिए। बाद में रात के समय शव को बोरे और कंबल में लपेटकर पास के मकान के खुले गेट से घसीटते हुए पोर्च में डाल दिया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) बजरंग सिंह ने बताया कि आरोपित ने मकान हाल ही में बेच दिया था। जिससे किसी को उस पर शक न हो। ऐसी योजना उसने बनाई थी। घटना के बाद वह आसपास भीड़ में शामिल होकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता रहा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *