Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

(अपडेट) दिल्ली में खतरनाक प्रदूषण पर विपक्षी गठबंधन के सदस्यों का संसद परिसर में प्रदर्शन, सोनिया बोलीं- मुझे सांस लेने में दिक्कत

दिल्ली में प्रदूषण पर विरोध करती सोनिया गांधी व अन्य

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और दमघोंटू हवा को लेकर विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने गुरुवार को संसद भवन परिसर स्थित मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई, रंजीत रंजन समेत कई दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

सोनिया गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार का कर्तव्य बनता है कि इस प्रदूषण के खिलाफ तुरंत कदम उठाए। उन्होंने कहा कि इस प्रदूषण में उनके जैसे बुजुर्गों से लेकर छोटे-छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी मां को अस्थमा है। उनके जैसे तमाम बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे सांस नहीं ले पा रहे हैं। हर साल स्थिति बिगड़ती जा रही है। यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है कि हम सब एक-दूसरे पर उंगलियां उठाएं।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *