Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HEADLINES

(अपडेट) भारत के दो दिवसीय दौरे पर आज शाम पहुंचेंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

रूस के राष्ट्रपति पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत के दौरे पर आ रहे हैं। वे 4-5 दिसंबर को भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। करीब 27 घंटे की यात्रा के दौरान पुतिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पुतिन चार साल के अंतराल के बाद भारत पहुंच रहे हैं। साल 2021 में वे भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे।

रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे के लिए निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, पुतिन का विमान आज शाम 06.35 बजे दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। शुक्रवार, 5 दिसंबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत किया जाएगा। 11.30 बजे वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे।

इसके बाद 11.50 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसमें रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और रणनीतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में अहम समझौतों की उम्मीद है। दोपहर 01.50 बजे दोनों नेता संयुक्त बयान जारी करेंगे। 03.40 बजे दोनों नेता भारत मंडपम में भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे। व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से उनकी मुलाकात होगी।

इसके बाद शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी। इन कार्यक्रमों के बाद पुतिन अपनी दो दिवसीय यात्रा पूर्ण कर रात्रि 9 बजे अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

————-

(Udaipur Kiran) / पवन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *