Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

(अपडेट) उधमपुर के मजालता में एसओजी जवान के बलिदान के बाद तलाशी अभियान तेज

(अपडेट) उधमपुर के मजालता में आतंकवादियों की तलाश में अभियान जारी

उधमपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक एसओजी जवान के बलिदान होने के एक दिन बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार को उधमपुर के मजालता में आतंकवादियों की तलाश तेज कर दिया है। सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी के भी घायल होने की आशंका है, जबकि दो पुलिसकर्मियों को मामूली गोली लगी हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इलाके में अभियान फिर से शुरू कर दिया गया है। घेराबंदी और मजबूत कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक संयुक्त टीम, सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान में जुटी है।

सोमवार को उधमपुर के मजालता क्षेत्र के सोआन गांव में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से जुड़े माने जा रहे तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने सोमवार को तलाशी अभियान चलाया था। घेराबंदी वाले गांव में शाम करीब छह बजे मुठभेड़ शुरू हुई और कुछ देर तक चली, जिसमें पुंछ जिले के मेंढर उपजिले के साल्वा निवासी एसओजी जवान अमजद पठान घायल हो गए और बाद में दम तोड़ दिया।

आईजीपी जम्मू भीम सेन टूटूी ने बताया कि एसओजी की एक छोटी टीम ने आतंकवादियों से मुकाबला किया। अंधेरे और दुर्गम इलाके के कारण जंगल की तलाशी में बाधा आ रही है। उधमपुर का बसंतगढ़ उस रास्ते पर स्थित है, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तानी आतंकवादी कठुआ स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा से जम्मू के डोडा और किश्तवाड जिलों में घुसने और आगे कश्मीर घाटी में जाने के लिए पारंपरिक रूप से करते हैं। उन्होंने बताया कि पठान के शव का पोस्टमार्टम होना बाकी है और इसके बाद उधमपुर में पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा।——————–

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *