Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HEADLINES

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली कोर्ट में महिला वकील का हंगामा

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उच्चतम न्यायालय में एक बार फिर बवाल मच गया। बुधवार काे एक महिला वकील ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली कोर्ट में जोरदार हंगामा कर दिया। महिला वकील अपनी दोस्त की कथित हत्या के मामले को बिना सूची में आए बार-बार उठाती रहीं। बार-बार समझाने के बाद भी शांत न होने पर महिला मार्शल के जरिये महिला वकील को कोर्ट रुम से बाहर निकाला गया। इस दौरान चीफ जस्टिस के कोर्ट रुम का सीधा प्रसारण भी कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा।

चीफ जस्टिस जब अपनी कोर्ट में सुनवाई कर रहे थे, उसी समय महिला वकील ने अचानक एक ऐसा मामला उठाया, जो आज की सूची में शामिल नहीं था। महिला वकील ने कहा कि जब वह मुंबई में थीं, तो उनकी एक करीबी दोस्त की दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में हत्या कर दी गई। महिला वकील ने आरोप लगाया कि हत्या के मामले की एफआईआर दर्ज करने से जिस पुलिस अधिकारी ने पहले मना किया था, अब उसी को जांच अधिकारी बना दिया गया है। महिला वकील ने कहा कि इससे उन्हें खतरा महसूस हो रहा है और उन्हें सुरक्षा चाहिए।

इसके पहले भी पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली कोर्ट में चीफ जस्टिस के ऊपर जूता फेंकने की कोशिश की गई थी और इस घटना के बाद देश भर में बवाल मचा था।

(Udaipur Kiran) /संजय

—————

(Udaipur Kiran) / अमरेश द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *