Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

अमेरिकी दूतावास ने नोएडा साइबर क्राइम मामले में सीबीआई की तारीफ की, भारत-अमेरिका साझेदारी को बताया उदाहरण

भारत अमेरिका

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत में अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर नोएडा में चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम का भंडाफोड़ कर 6 आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए तारीफ की है। दूतावास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि यह भारत अमेरिका की साझेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण है।

अमेरिका दूतावास ने अपने पोस्ट में कहा कि एफबीआई के सहयोग से सीबीआई ने टेक-सपोर्ट स्कैम के जरिए अमेरिकी नागरिकों से 8.5 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों को पकड़ा और उनके अवैध आय को जब्त किया। दोनों देशों की मजबूत कानून प्रवर्तन साझेदारी के चलते नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने 12 दिसंबर को बताया था कि आरोपितों ने अमेरिकी सरकारी एजेंसियों, जैसे ड्रग एन्फोर्समेंट एजेंसी (डीईए), एफबीआई और सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (एसएसए) के नाम पर कॉल सेंटर चलाकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया। साल 2022 से 2025 तक आरोपियों ने पीड़ितों को धमकी दी कि उनके सोशल सिक्योरिटी नंबर (एसएसएन) का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग डिलीवरी में हुआ है और उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाएंगे। इसके बाद पीड़ितों को अपने पैसे सुरक्षित करने के लिए 8.5 मिलियन डॉलर क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट्स और विदेशी बैंक खातों में ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद सीबीआई ने 10 और 11 दिसंबर को दिल्ली, नोएडा और कोलकाता में छापेमारी कर 1.88 करोड़ रुपये नकद और 34 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल, लैपटॉप, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क) बरामद किए।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *