Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला तट पर नाव सवार छह लोगों को मारा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों के सवाल जवाब देते । साभार - द न्यूयॉर्क टाइम्स

वाशिंगटन, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला तट पर नाव सवार छह लोगों को मौत के घाट के उतार दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास ड्रग्स था। सेना ने अब तक 27 ऐसे लोगों को ऐसे मार गिराया है। दो सितंबर के बाद अमेरिकी सेना ने ऐसी कार्रवाई पांचवीं बार की है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका ने वेनेज़ुएला के तट के पास अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में एक नाव पर सवार छह लोगों को मार डाला। उन्होंने बिना किसी सबूत के दावा किया कि वे ड्रग्स ले जा रहे थे। ट्रंप ने कहा, खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई है कि नाव से नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही थी।

ट्रंप ने 33 सेकंड का एक हवाई निगरानी वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें एक छोटी नाव तैरती हुई दिखाई दे रही है और फिर एक मिसाइल से टकराकर उसमें विस्फोट हो जाता है। राष्ट्रपति ने मारे गए लोगों की राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया और न ही किसी विशिष्ट ड्रग कार्टेल या आपराधिक गिरोह का नाम बताया।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *