Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

उप्र का नाेएडा तीसरे दिन भी रहा देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर

प्रतीकात्मक छवि

नोएडा, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । देश में शनिवार को तीसरे दिन भी उत्तर प्रदेश का नोएडा सबसे प्रदूषित शहर रहा। आज सुबह नोएडा की एक्यूआई 416 दर्ज की गई। यह डार्क रेड जोन में है। नोएडा में एक दिन पूर्व शुक्रवार काे एक्यूआई 410 थी, जबकि 18 दिसंबर को भी नोएडा की एक्यूआई 400 से पार थी।

प्रदूषण मापक एप समीर के अनुसार, शनिवार को जहां नोएडा की एक एक्यूआई 416 दर्ज हुई, वहीं ग्रेटर नोएडा की 362, गाजियाबाद की 360, गुरुग्राम की 348, दिल्ली की 384, देहरादून की 334, मानेसर की 301 दर्ज की गई। एनसीआर मे बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है। सांस, दमा और टीवी के मरीजों की हालत काफी नाजुक होती जा रही है। लोग यहां के विभिन्न अस्पतालों में अपना उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।

बढ़ते प्रदूषण के बावजूद भी नोएडा में जगह-जगह पर निर्माण कार्य जारी है। कई बिल्डर साइटों पर गुपचुप तरीके से रात दिन काम चल रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रदूषण विभाग और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से यह निर्माण कार्य हो रहा है। अधिकारी ग्रैप-4 की आड़ में निर्माण कार्य करने वाले लोगों से संपर्क कर उनसे मोटी रकम वसूल रहे हैं तथा उनका कार्य निर्बाध रूप चल रहा है। अगर कोई इस मामले की शिकायत करता है तो ये लोग मामले को रफा दफा कर देते हैं। वहीं नोएडा के विभिन्न जगहों पर कूड़े के ढेर में आग लगाने की भी बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

————

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *