Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति ने राज्यपाल से की भेंट

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) से लोक भवन में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान शिष्टाचार भेंट करते।

देहरादून, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) से सोमवार को लोक भवन में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कुलपति से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक प्रगति से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी ली।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की ओर से अब तक किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कार्यों एवं अनुसंधान गतिविधियों की सराहना की और इसे राज्य और देश के लिए उपयोगी बताया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को सात प्रमुख प्राथमिक क्षेत्रों जिनमें उन्नत गुणवत्ता बीज उत्पादन, शहद उत्पादन, मोटे अनाज (मिलेट्स), सेमीकंडक्टर, बागवानी फसलें जैसे ड्रैगन फ्रूट एवं कीवी, ड्रोन तकनीक तथा सुगंधित (एरोमा) फसलों में अनुसंधान एवं नवाचार को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन सभी क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को विशेष रूप से केंद्र में रखने पर बल दिया।

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय उनके मार्गदर्शन में इन प्राथमिक क्षेत्रों में ठोस कार्ययोजना बनाकर अनुसंधान, नवाचार और विस्तार गतिविधियों को नई दिशा देगा।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *