Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उप राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन
सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उप राष्ट्रपति एन्क्लेव में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र को एकजुट करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें रियासतों का एकीकरण करना और अखिल भारतीय सेवाओं की नींव रखना है। इससे प्रशासनिक ढांचे को बल मिला।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की स्थायी विरासत ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की सोच को प्रेरित करती रहती है और एक विकसित भारत की ओर देश की यात्रा में मार्गदर्शन करती है।

——————

(Udaipur Kiran) / श्रद्धा द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *