इंदौर में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को इंदौर में आयोजित अटर बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से शुक्रवार को दी जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति 21 दिसंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति इंदौर में अटल फाउंडेशन द्वारा आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इससे पहले उपराष्ट्रपति शनिवार को तेलंगाना का दौरा करेंगे। वहां वे हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अगले दिन शनिवार को उपराष्ट्रपति नंदीगामा स्थित कान्हा शांति वनम स्थित हार्टफुलनेस ग्लोबल मुख्यालय में विश्व ध्यान दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा



