Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

उपराष्ट्रपति आज पुडुचेरी में, पुलिस की त्रिस्तरीय सुरक्षा में रहेंगे

उपउपराष्ट्रपति

पुडुचेरी, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज पुडुचेरी में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके लिए त्रिस्तरीय पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है। उपराष्ट्रपति नई दिल्ली से सैन्य विमान के माध्यम से त्रिची हवाईअड्डे पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर से पुडुचेरी के लिए रवाना होंगे। हवाईअड्डे पर उनका स्वागत उपराज्यपाल कैलाशनाथन और मुख्यमंत्री रंगस्वामी करेंगे।

विमानतल पर उनका अभिवादन पुलिस परेड के माध्यम से किया जाएगा। वहां से उपराष्ट्रपति काम्बन कलैयरंग में पहुंचेंगे। यहां वो कुमारगुरु पल्लम स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्मित अपार्टमेंट्स का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद भारतियायर की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और उनके स्मारक भवन को देखेंगे।

वो एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में भी हिस्सालेंगे। दोपहर को राजीव गांधी चौक पर स्थित एक निजी होटल में भोजन करेंगे। इसके बाद कुछ देर विश्राम करेंगे। दोपहर तीन बजे कला पत्तुविन के केंद्रीय विश्वविद्यालय जाएंगे। वहाँ होने वाले समारोह विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगे।

उपराष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करेंगे और 100 फुट ऊंचे ध्वजस्तंभ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। शाम चार बजे पुडुचेरी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और तिरुचिरापल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / Dr. Vara Prasada Rao PV

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *