Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, विपक्ष के बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया

नई दिल्ली, 09 सितम्बर (Udaipur Kiran News)। भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। मंगलवार को हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने भारी जीत दर्ज करते हुए विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया। राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बनने जा रहे हैं।

Vice President Election

मतदान और नतीजे

चुनाव में कुल 781 में से 767 सांसदों ने वोट डाला। जीत के लिए न्यूनतम 391 मतों की आवश्यकता थी। राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले, जबकि बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए।

क्यों हुए चुनाव

जुलाई 2025 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया था। इसके बाद यह चुनाव कराए गए।

इलेक्टोरल कॉलेज

उपराष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदनों के सदस्य वोट डालने के पात्र होते हैं। कुल 788 सदस्यों वाला इलेक्टोरल कॉलेज वर्तमान में 781 सदस्यों का है, क्योंकि राज्यसभा की 6 और लोकसभा की 1 सीट खाली है।

राजनीतिक समीकरण

  • एनडीए के पास लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर 293 सांसद और 129 राज्यसभा सदस्य हैं।

  • विपक्षी INDIA गठबंधन के पास 325 सांसद हैं।

  • आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने एनडीए उम्मीदवार का समर्थन किया, जिससे राधाकृष्णन की जीत और आसान हो गई।

  • AIMIM ने विपक्षी उम्मीदवार का समर्थन किया।

  • वहीं, भारत राष्ट्र समिति (BRS), बीजू जनता दल (BJD) और शिरोमणि अकाली दल ने चुनाव से दूरी बनाए रखी।

  • अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के सांसद सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल सिंह ने भी मतदान से बहिष्कार किया।

सीपी राधाकृष्णन की यह जीत अपेक्षित मानी जा रही थी, लेकिन मतदान परिणामों ने उनकी स्थिति को और मजबूत कर दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *