Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

विदिशाः खतरे वाले स्थलों पर पटाखा दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई, 12 बच्चे पाए गए कार्यरत

पटाखा दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई

विदिशा, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के विदिशा में कलेक्टर अंशुल गुप्ता द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में दीपावली पर्व पर चौतरफा जांच-पड़ताल संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा टीम वर्क के रूप में किया जा रहा है। रविवार को विदिशा नगर क्षेत्र श्री रामलीला मेला क्षेत्र स्थित पटाखा बाजार में संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों को खतरे वाले स्थलों पर संचालित पाया गया। टीम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता लोढ़ा ने बताया कि जांच के दौरान पटाखा दुकानों पर कार्यरत 18 वर्ष से कम आयु के 12बच्चे पाए गए। बाल श्रम की रोकथाम हेतु इन बच्चों के अभिभावकों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी गई तथा आगे से ऐसे कार्य में बच्चों को न लगाने की हिदायत दी गई। प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पटाखा बाजारों में लगातार निरीक्षण जारी रखने की बात कही गई है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *