उत्तर प्रदेश में 16 IAS अधिकारियों का तबादला, विजय विश्वास पंत बने लखनऊ के नए मंडलायुक्त
लखनऊ, 16 सितम्बर (Udaipur Kiran News): उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर शाम 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। प्रतीक्षारत सूची में शामिल विजय विश्वास पंत को लखनऊ का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, मौजूदा मंडलायुक्त डॉ. रौशन जैकब को सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार:
-
डॉ. रंजन कुमार को प्रमुख सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से मुक्त किया गया, हालांकि उनके पास आयुष विभाग का प्रभार यथावत रहेगा।
-
सुहास एल.वाई. को वर्तमान पद के साथ युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
-
चैत्रा बी. को महानिदेशक आयुष बनाया गया।
-
संजय कुमार खत्री को प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया।
-
कंचन वर्मा को आयुक्त एवं सचिव, राजस्व विभाग की जिम्मेदारी मिली।
-
मोनिका रानी को प्रभारी महानिदेशक, स्कूल शिक्षा नियुक्त किया गया।
-
राजेश कुमार द्वितीय को महानिदेशक पर्यटन का पद दिया गया।
-
सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज का मंडलायुक्त बनाया गया।
-
किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया।
-
बृजेश नारायण सिंह को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया।
-
मनीषा त्रिघाटिया को सचिव, महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार नियुक्त किया गया।
-
बी. चंद्रकला को सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा मुख्य कार्याधिकारी, क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोडक्ट अथॉरिटी का प्रभार दिया गया।
-
अनामिका सिंह को बरेली का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया।
-
अर्पण यू. को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई।



