Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

कांगड़ा में 21 दिसंबर को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की : विनय कुमार

बैठक में मौजूद एडीसी और अन्य।

धर्मशाला, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 21 दिसंबर, 2025 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से आज मंगलवार को जिला टास्क फोर्स फाॅर इम्यूनाइजेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार ने की।

अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी बच्चा बिना पोलियो की दवाई के छूट न जाए। उन्होेंने कहा कि हालांकि देश और प्रदेश में पोलियो अब नियंत्रण में है लेकिन इस सुरक्षा कवच को बनाये रखा जाये।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश सूद ने 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान से संबंधित कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जिले में शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जिंदगी की पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बैठक के दौरान बूथ स्तर की व्यवस्थाओं, मोबाइल टीमों की तैनाती, पर्यवेक्षण, लाॅजिस्टिक प्रबंधन तथा दूरस्थ एवं कठिन पहुंच वाले क्षेत्रों तक पहुंच सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *