Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

सफदरजंग अस्पताल में वर्चुअल क्लिनिकल एनाटॉमी प्रयोगशाला का उद्घघाटन

स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी)और सफदरजंग अस्पताल में सोमवार को अत्याधुनिक वर्चुअल क्लिनिकल एनाटॉमी प्रयोगशाला और आधुनिक बर्न्स ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव मौजूद रहीं। यह प्रयोगशाला, उन्नत इंटरैक्टिव 3डी विज़ुअलाइज़ेशन, वर्चुअल विच्छेदन और डिजिटल शैक्षणिक उपकरणों के माध्यम से चिकित्सकों और छात्रों के लिए शरीर रचना विज्ञान सीखने में क्रांति लाने के लिए डिज़ाइन की गई है। इस मौके पर सिटिजन चार्टर का भी विमोचन किया गया।

इस अवसर पर निदेशक डॉ. संदीप बंसल ने कहा कि, ये सभी पहल सफदरजंग अस्पताल की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दोहराती हैं। डॉ. सुजाता साराभाई (बर्न्स विभाग प्रमुख) के नेतृत्व में, यह विभाग रोगी सुरक्षा, आराम और सम्मान पर ज़ोर देता है- जलने से बचे लोगों के समग्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अत्याधुनिक संसाधन प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि नए बर्न्स ओपीडी ब्लॉक में विश्वस्तरीय सुविधा के साथ विशेष ड्रेसिंग सूट, पूरी तरह सुसज्जित 10-बेड की आपातकालीन इकाई और एक समर्पित फिजियोथेरेपी और पुनर्वास केंद्र शामिल हैं।

समारोह में संयुक्त सचिव डॉ. मनश्वी कुमार, डॉ. चारु बांबा चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. गीतिका खन्ना प्रिंसिपल वीएमएमसी, डॉ. वंदना मेहता (एनाटॉमी विभागाध्यक्ष), डॉ. सुजाता साराभाई उपस्थिति रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *