Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बेहतर, फ्लाइट ऑपरेशन हुआ सामान्य

दिल्ली एयरपोर्ट पर आज विमानों का परिचालन सामान्‍य

नई दिल्‍ली, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । देश की राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर कोहरे की वजह से हुई परेशानी के बाद विजिबिलिटी बेहतर होने पर आज फ्लाइट्स का परिचालन सुचारू रूप से चल रहा है।

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऑपरेटर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बयान में कहा कि विजिबिलिटी बेहतर होने के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन सुचारू रूप से चल रहे हैं। डायल ने यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी में भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की मदद करने और जरूरी सहायता देने के लिए एयरपोर्ट के सभी टर्मिनलों पर ग्राउंड स्टाफ मौजूद है।

डायल ने कहा कि शहर में पहले घने कोहरे के बाद विजिबिलिटी में सुधार होने से फ्लाइट ऑपरेशन सुचारू रूप से चल रहे हैं। यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी में सलाह दी गई है कि वे लेटेस्ट फ्लाइट शेड्यूल के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें। दरअसल इससे पहले दिल्ली में घने कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काफी दिक्कतें हुईं, जिससे फ्लाइट्स में देरी हुई और कई फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं थी।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *