Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

महाराष्ट्र के सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटा, 3 मजदूरों की मौत

नागपूर एमआयडीसीत पाण्याची टाकी फुटून तिघांचा मृत्यू

नागपुर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र के नागपुर के बुटीबोरी एमआईडीसी फेस-2 स्थित अवाडा सोलर प्लांट में शुक्रवार कि सुबह एक भीषण हादसा हुआ। प्लांट परिसर में स्थित पानी का टैंक अचानक फट गया, जिससे 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मृत मजदूरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संबंधित प्लांट प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

हालांकि प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ऐसा स्थानीय प्रशासन ने बताया है। इस दुर्घटना से स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। औद्योगिक सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कंपनियों पर और अधिक सख्त नियम लागू करने की मांग की जा रही है।

—————————-

(Udaipur Kiran) / मनीष कुलकर्णी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *