Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

पत्नी ने कुल्हाड़ी से की पति की हत्या, कुएं में कूदी, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल पुलिस को सौंपा

चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में पति की हत्या कर कुएं में कूदी महिला।

चित्तौड़गढ़, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के रावतभाटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला ने पति की हत्या कर दी। कुल्हाड़ी के वार से सिर को धड़ से अलग कर दिया। बाद में महिला भी जान देने के लिए कुएं में कूद गई, जिसे लोगों ने बचाया। घटना की जानकारी मिलने पर रावतभाटा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके पति के शव को रावतभाटा चिकित्सालय में रखवाया हैं, जहां पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

रावतभाटा पुलिस उप अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र में आने वाले थमलाव गांव में हत्या की सूचना मिली थी। ग्रामीणों ने बताया कि एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। बाद में खिल भी कुएं में कूद गई, लेकिन वह जिंदा है। इस सूचना के बाद रावतभाटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि गांव में रहने वाले मोहन गुर्जर की इसकी ही पत्नी लाड़बाई ने हत्या कर दी। लाड़बाई ने कुल्हाड़ी से अपने पति की गर्दन पर वार किए थे। इससे गर्दन ही धड़ से अलग हो गई थी। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि पति की हत्या करने बाद लाड़बाई भी कुएं में कूद गई। इसकी भी लोगों ने जान बचा ली। लोगों को पता चला तो उन्होंने ने कुएं में रस्सी डाल कर उसे बाहर निकाला। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि मृतक के शव को रावतभाटा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया हैं। पत्नी ने अपने पति की हत्या क्यों कि, इसके संबंध में जांच की जा रही है। लोगों को लाड़बाई के कुएं में कूदने की जानकारी मिली। इस पर ग्रामीणों ने कुएं में झांका। लाड़बाई कुएं में एक चट्टान पकड़ कर खड़ी थी। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। बाद में लोगों ने रस्सी डाल कर इसे बाहर खींच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। महिला का कुएं में चट्टान पकड़े का वीडियो ग्रामीण ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / अखिल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *