Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

छग विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, कांग्रेस ने किया चर्चा का बहिष्कार

छत्तीसगढ़ विधानसभा

रायपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज रविवार से नवा रायपुर के नवनिर्मित विधानसभा भवन में शुरू हाे गया है। कांग्रेस ने पहले दिन की कार्रवाई का बहिष्कार किया है। सत्र की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के 25 साल की यात्रा के ज़िक्र के साथ शुरू हुआ।

सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने सदन में चर्चा का बहिष्कार कर दिया है। कांग्रेस के बहिष्कार पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर अवमानना की है। बहिष्कार करने वालों को जनता इसी तरह से बहिष्कृत करती रहेगी। वहीं मंत्री ओपी चौधरी ने भी दोहराया कि विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर अवमानना की है। यह वैसा ही जैसा कि सेंट्रल विस्टा का बहिष्कार विपक्ष ने किया था। बहिष्कार करने वालों को जनता इसी तरह से हमेशा बाहर रखेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *