Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से तबाही: 15 की मौत, 16 लोग लापता, कई इमारतें ढहीं

देहरादून, 17 सितंबर (Udaipur Kiran News)। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार रात से जारी भारी बारिश के कारण राज्यभर में तबाही का आलम है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 13 मौतें केवल देहरादून जिले में दर्ज की गई हैं। वहीं 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

उत्तराखंड

सरकार और प्रशासन की ओर से राहत व बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। अब तक लगभग 900 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। देहरादून जिले के मालदेवता, सहस्रधारा, मजयाड़ा और कार्लीगाड़ इलाकों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। यहां बारिश और भूस्खलन से सड़कों, पुलों, सरकारी व निजी संपत्तियों को भारी क्षति पहुंची है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से कार्लीगाड़ में फंसे 70 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जिले के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों की गति और तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही आपदा प्रभावित इलाकों में जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाएं बहाल करने पर जोर दिया गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 20 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में तेज बारिश जारी रह सकती है।

ज्योतिर्मठ हादसा:
इसी बीच, ज्योतिर्मठ में मारवाड़ी पुल से एक वाहन अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। वाहन में 6 लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एसडीआरएफ की टीम ने उप निरीक्षक कुलदीपक पांडे के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *